UP TET Notification 2023: हर साल बड़ी संख्या में छात्र सरकारी शिक्षक बनने के लिए भर्ती का इंतजार करते हैं। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य के छात्र जिन्होंने सरकारी शिक्षक बनने हेतु तैयारी की है, वह अब लंबे समय से शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। सभी छात्रों का इंतजार परीक्षा प्राधिकरण के नोटिफिकेशन द्वारा पूर्ण होगा |
लेकिन यह नोटिफिकेशन कब आएगा? यह जानकारी सभी छात्र प्राप्त करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीटीईटी नोटिफिकेशन जारी करता है। इस नोटिफिकेशन का इंतजार सभी छात्र काफी समय से कर रहे हैं जिसकी सूचना का विवरण आप सभी के लिए इस आर्टिकल के माध्यम से मिलने वाला है।
UP TET Notification 2023
साल 2022 में यूपी टीईटी परीक्षा ना होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा में लाखों की तादात में छात्र आवेदन करने हेतु इंतजार कर रहे हैं। उसी बीच हाल ही में नोटिफिकेशन रिलीज करने हेतु खबर आई है, जिसका कहना है, कि अक्टूबर 2023 में यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
उससे पहले छात्रों के लिए नोटिफिकेशन के माध्यम से समस्त जानकारी मिल जाएगी। यदि आप भी यूपीटीईटी नोटिफिकेशन कब आएगा इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए कुछ ही महीनों के इंतजार करते हुए इस भर्ती में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। जिसके तहत आप प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षा में शिक्षक के पद पर नौकरी का सुनहरा अवसर ले सकेंगे।
- ये भी पढ़े – KVS Qualifying Marks 2023: इस बार इतने नंबर में होगा सिलेक्शन, यहाँ देखें क्वालीफाइंग मार्क्स
- ये भी पढ़े – SSC GD Category Wise Cut Off: इतने नंबर है तो सिलेक्शन पक्का, यहाँ देखें कट ऑफ मार्क्स
लेख विवरण | यूपी टीईटी नोटिफिकेशन कब आएगा |
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज |
परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET |
लेख श्रेणी | अधिसूचना |
आयु सीमा | न्यूनतम 21 वर्ष |
योग्यता | 12 वीं, बीएड, डीएड, डीएलएड, बीटीसी अथवा समकक्ष कोई डिग्री इत्यादि |
अधिसूचना जारी तिथि | अक्टूबर 2023 संभावित |
परीक्षा तिथि | अक्टूबर 2023 संभावित |
आधिकारिक वेबसाइट | https://updeled.gov.in/ |
उत्तर प्रदेश टीईटी भर्ती परीक्षा हेतु पात्रता
- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तर प्रदेश राज्य के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए तभी वह आवेदन पूरा कर सकता है।
- प्राथमिक पदों पर आवेदन करने हेतु छात्र बारहवीं कक्षा के साथ-साथ, शिक्षा के क्षेत्र में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- यदि आप उच्च प्राथमिक पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप 12वीं कक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में डिप्लोमा स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होने चाहिए।
उत्तर प्रदेश टीईटी भर्ती परीक्षा में चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन राज्य में शिक्षकों के खाली पदों की भर्ती हेतु किया जाता है। इस भर्ती अभियान में सबसे पहले अधिसूचना प्रकाशित होती है जिसके आधार पर छात्रों को आवेदन करने का अवसर दिया जाता है। आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाने पर छात्रों के लिए परीक्षा में शामिल किया जाता है। परीक्षा में छात्रों के लिए उनकी योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा और वह खाली पद पर नौकरी ले पाएंगे।
- लिखित परीक्षा
- मेरिट लिस्ट
- साक्षात्कार
- दस्तावेज सत्यापन
यूपीटीईटी भर्ती हेतु आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा जो कुछ इस प्रकार रहने वाला है-
- जनरल / ईडब्ल्यूएस – 600 रु
- अन्य श्रेणी – 400 रु
- प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों पेपर देने वाले छात्रों के लिए दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग शुल्क जमा करना होगा।
यूपी टीईटी भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया
यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा जो कुछ इस प्रकार हैं-
- उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://updeled.gov.in/ पर जाना होगा।
- नवीन सूचना श्रृंखला में आप “यूपी टीईटी भर्ती 2023” विकल्प पर जाएं।
- सबसे पहले तो आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसकी सहायता से लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- लॉगइन आईडी और पासवर्ड को लॉगइन पेज पर जमा करते हुए आगे बढ़े।
- अब आप नए आवेदन फॉर्म पर पहुंच जाएंगे।
- आवेदन पेज में मांगी गई जानकारी और दस्तावेज जमा करें।
- अब आप अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा कर दें।
- आपका आवेदन पूरा हो जाएगा, जिसे आप सबमिट कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा पैटर्न
- यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर पूर्ण होती है।
- इस परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका जवाब आप सभी छात्रों के लिए देना होगा।
- परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होगा, यदि आप 4 प्रश्न गलत करते हैं तो एक सही उत्तर गलत हो जाएगा।
- छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाता है।
उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन कब किया जाएगा?
उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन अक्टूबर 2023 में किया जा सकता है।
यूपीटीईटी परीक्षा क्या है?
उत्तर प्रदेश में शिक्षक पदों की भर्ती हेतु यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
यूपीटीईटी नोटिफिकेशन कब आएगा?
यूपीटीईटी नोटिफिकेशन अक्टूबर 2023 में आने की संभावना है।