Panchayat Sahayak Bharti 2023 : उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा समय-समय पर पंचायत सहायक भर्ती की चयन प्रक्रिया अधिसूचना जारी की जाती है जिसमें उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत निवासी बेरोजगार उम्मीदवार आवेदन करते हैं। तथा मेरिट लिस्ट के आधार पर इनकी चयन प्रक्रिया को सफल बनाया जाता है। पिछली बार की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 की अधिसूचना जारी की गई है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन की गई है। यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 की आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से आरंभ कर दी गई है तथा इसकी आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी तक चलेगी। यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को यूपी पंचायत सहायक भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकता है और उम्मीदवार इसके आवेदन पत्र अपने ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत से भी प्राप्त कर सकता है |
जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 की अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसमें 3544 पदों के लिए रिक्तियां जारी की है | जिसके तहत जो उम्मीदवार यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनके लिए यूपी पंचायत विभाग द्वारा एक अच्छा अफसर प्रदान किया गया है। यूपी पंचायत सहायक भर्ती के ऑफलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं तथा जिसकी प्रक्रिया 2 फरवरी तक निश्चित की गई है जो भी उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने के पश्चात यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे वह उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन पत्र प्राप्त करके यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में यूपी पंचायत सहायक भर्ती से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षिक योग्यता, पात्रता मापदंड इत्यादि उपलब्ध कराई गई है तथा जानकारी प्राप्त करने हेतु ध्यानपूर्वक इस लेख में बने रहे !
1 | लेख विवरण | पंचायत सहायक भर्ती 2023 |
2 | विभाग का नाम | पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार |
3 | कार्यक्षेत्र | उत्तर प्रदेश |
4 | कुल रिक्तियां | लगभग 3,544 पद |
5 | नोटिफिकेशन दिनांक | 15 जनवरी 2023, रविवार |
6 | आवेदन तिथि | 17 जनवरी से 2 फरवरी 2023, मंगलवार तक |
7 | ऑफिशल वेबसाइट | https://panchayatiraj.up.nic.in/ |
पंचायत सहायक भर्ती 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- कक्षा 10वीं की अंकसूची
- कंप्यूटर के क्षेत्र में डिप्लोमा /डिग्री
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- जीमेल आईडी
- रोजगार पंजीयन आदि |
पंचायत सहायक भर्ती 2023 नोटिफिकेशन डिटेल
उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा यूपी पंचायत सहायक भर्ती की अधिसूचना 3544 पदों के लिए की थी जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 में उत्तर प्रदेश के लाखों पंचायत निवासी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 के आवेदन की अंतिम तिथि लगभग 2 फरवरी तक निर्धारित की गई है। यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात फरवरी माह में मेरिट लिस्ट की सूची भी तैयार की जाएगी जिसके आधार पर उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया होगी |
पंचायत सहायक भर्ती के लिए पात्रता मापदंड
- यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए आवेदक का कक्षा 10वीं उत्तरण होना अति आवश्यक है
- उत्तर प्रदेश के मूलनिवासी यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन कर्ता के पास कंप्यूटर के क्षेत्र में कोई डिग्री या डिप्लोमा होना भी आवश्यक है।
- यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में ही होनी चाहिए।
- यूपी पंचायत सहायक भर्ती से जुड़े पात्रता मापदंड की जानकारी आप ऑफिशल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं |
पंचायत सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क
जो भी उम्मीदवार यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह यूपी पंचायत विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं तथा उसे भरने के पश्चात अपनी ग्राम पंचायत या ब्लॉक में जमा करते समय कोई भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा |
पंचायत सहायक भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया
यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया के ऑफलाइन आवेदन होने के पश्चात यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2030 की चयन प्रक्रिया के लिए अधिकारिक रूप से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिससे आवेदन कर्ताओं को को अपने नाम ऑनलाइन माध्यम से चेक करने होंगे | अतः यूपी पंचायत सहायक भर्ती में उम्मीदवारों को किसी भी लिखित अथवा शारीरिक परीक्षण में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा और यह मेरिट लिस्ट आपकी शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर बनाई जाएगी तथा मेरिट लिस्ट में अपना उपरोक्त स्थान निर्धारित करने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा |
पंचायत सहायक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको यूपी पंचायत विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज प्रदर्शित हो जाएगा |
- होम पेज पर आपको यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2023 का विकल्प दिखाई देता होगा, उस पर क्लिक करें |
- इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करते हुए लॉगइन करके आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त करें |
- अब आप नए पेज पर जाएं एवं अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें |
- आवेदन पत्र डाउनलोड करने के पश्चात उस में मांगी गई समस्त जानकारी को दर्ज करें |
- समस्त जानकारी दर्ज करने के पश्चात आवेदन पत्र को लोक सेवा केंद्र में जाकर जमा कर दें |
- अतः इस प्रकार आप यूपी पंचायत सहायक भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे |
पंचायत सहायक भर्ती की चयन प्रक्रिया किसके द्वारा आयोजित की जाती है?
पंचायत सहायक भर्ती की प्रक्रिया यूपी पंचायत विभाग द्वारा आयोजित की जाती है।
पंचायत सहायक भर्ती 2023 के अंतर्गत कितने पदों की अधिसूचना जारी की है?
पंचायत सहायक भर्ती 2023 के अंतर्गत 3544 पदों की अधिसूचना जारी की है।
पंचायत सहायक भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
पंचायत सहायक भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा |