Nari Samman Yojana Form: नारी सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

!! शेयर करें !!

Nari Samman Yojana Form: महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर महिलाओं के उद्देश्य हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं के जीवन सतत स्तर में वृद्धि हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं जो कि हाल ही में अभी मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना को संचालित कर 25 मार्च 2023 से लेकर 30 अप्रैल 2023 तक इस योजना की आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण किया गया है |

जिसके पश्चात बीजेपी सरकार की बहुचर्चित लाडली बहना योजना की काट के लिए अब कांग्रेस पार्टी द्वारा भी नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें महिलाओं को प्रत्येक माह 1500 रुपए की राशि और ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान करने का वादा किया है।

Nari Samman Yojana Form

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का प्रारंभ मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा किया गया है इस योजना का मुख्य उद्देश्य सशक्त बेटी एवं समृद्ध नारी है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा नारी सम्मान योजना का संचालन नारियों का सम्मान मध्यप्रदेश का अभियान नारे के साथ 9 मई 2023 को मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले में किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का कहना है कि यदि विधानसभा चुनाव होने के पश्चात हमारी सरकार मध्यप्रदेश में आती है तत्पश्चात हम नारी सम्मान योजना लाएंगे जिसके तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि न्यूनतम खर्चा हेतु उपलब्ध कराई जाएगी और 500 रूपए भी गैस सिलेंडर के लिए अलग से प्रदान किए जाएंगे जो कि आप भी इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत होकर सफलतापूर्वक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

योजना का नामनारी सम्मान योजना 2023
घोषणा की गईमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा
योजना का शुभारंभ9 मई 2023
स्थानमध्य प्रदेश राज्य के जिले छिंदवाड़ा से परासिया में
लाभार्थराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को जीवन यापन करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि2000 रुपए
राज्यमध्य प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी

नारी सम्मान योजना फार्म का प्रारंभ कब से किया जाएगा

वर्ष 2023 चुनावी पूर्ण वर्ष हैं जो कि अपनी और वोट को अग्रेषित करने हेतु बीजेपी एवं कांग्रेसी और अन्य पार्टियों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं जो कि इसी कार्य में प्रयासरत पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा मध्यप्रदेश राज्य में संचालित लाडली बहना योजना की काट के लिए एक नई योजना का प्रारंभ किया गया जिसका नाम है नारी सम्मान योजना।

इस योजना का प्रारंभ मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 9 मई 2023 को कर दिया गया है जिसके उपरांत अब कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी घर-घर जाकर इस योजना के आवेदन फार्म भर रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री पीसीसी कमलनाथ जी के द्वारा दिए गए वादे के अनुसार जैसे ही मध्य प्रदेश राज्य में कांग्रेस सरकार बनती है वैसे ही इस योजना को लागू कर दिया जाएगा।

नारी सम्मान योजना 2023 मुख्य लाभ एवं विशेषताएं

  • नारी सम्मान योजना का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा किया गया है।
  • नारी सम्मान योजना को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
  • नारी सम्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिलाओं को दैनिक खर्च के लिए प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि और ₹500 अतिरिक्त गैस सिलेंडर के लिए प्रदान किए जाएंगे।
  • एमपी नारी सम्मान योजना का प्रारंभ 9 मई 2023 से किया गया और आवेदन प्रक्रिया कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।
  • मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना का फार्म महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हेतु किया जा रहा है।
  • राज्य में कांग्रेस सरकार स्थापित होने के पश्चात ही इस योजना को संपूर्ण मध्य प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।

नारी सम्मान योजना फार्म हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली प्रत्येक आवेदक महिला मध्यप्रदेश राज्य की मूल निवासी होनी चाहिएं।
  • केवल राज्य की महिलाओं के लिए ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • आवेदन करने वाली प्रत्येक आवेदिका महिलाओं की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सभी जाति धर्म वर्ग समुदायों की महिलाएं इस योजना हेतु आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
  • प्रत्येक आवेदक महिलाओं का खाता आधार से लिंक एवं डीबीटी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कार्यकर्ता नहीं होना चाहिए।

नारी सम्मान योजना फार्म भरने हेतु आवश्यक दस्तावेज

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना की आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ कर दिया गया है जो कि अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहती हैं तत्पश्चात आप सभी के पास नीचे दिए गए दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:-

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

नारी सम्मान योजना आवेदन फार्म कैसे भरें?

अगर आप भी मध्यप्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिला हैं तत्पश्चात आपको हाल ही में अभी संचालित मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना का लाभ प्रदान किया ही जा रहा होगा जो कि अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं तत्पश्चात आपको ज्ञान ही होगा कि इस योजना की आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से ऑफलाइन माध्यम के जरिए बिल्कुल ही आसान तरीके से निर्धारित किया गया था |

उसी प्रकार से नारी सम्मान योजना की आवेदन प्रक्रिया का भी निर्धारण ऑफलाइन माध्यम के जरिए ही किया गया है जो कि हाल ही में अभी 9 मई 2023 को इस योजना का प्रारंभ छिंदवाड़ा के परासिया में किया गया है जिसके पश्चात अब बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से आवेदन कर्ता का नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, वर्ग, विधानसभा क्षेत्र, ग्राम पंचायत, वार्ड, और पंजीयन क्रमांक की सहायता से इस योजना के आवेदन फार्म भर रहे हैं।

नारी सम्मान योजना का प्रारंभ कब किया गया है?

नारी सम्मान योजना का शुभारंभ हाल ही में अभी पूर्व मुख्यमंत्री पीसीसी कमलनाथ जी के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य के जिले छिंदवाड़ा के परासिया में किया गया है।

नारी सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

नारी सम्मान योजना को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य सशक्त बेटी एवं समृद्ध नारी है।

नारी सम्मान योजना में क्या लाभ प्रदान किए जाएंगे ?

नारी सम्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए की राशि और ₹500 गैस सिलेंडर के लिए प्रदान किए जाएंगे।


!! शेयर करें !!

Leave a Comment