Ladli Behna Yojana Registration: मध्य प्रदेश (MP) राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए “लाडली बहना योजना” लांच की गई है। एमपी लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं के लिए प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता 5 वर्षों के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। योजना के माध्यम से राज्य की सभी बीपीएल श्रेणी एवं गरीब परिवार की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लाभ मिलने वाला है। यदि आप भी महिला हैं और लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना चाहती हैं। तो आप सभी के लिए यह आर्टिकल काफी महत्वपूर्ण रहेगा, जिसमें आपके लिए इस योजना से जुड़ी संपूर्ण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया विस्तार पूर्वक प्रदान की जा रही है।
Ladli Behna Yojana Registration
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन इस योजना को लांच किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए सशक्त बनाना है। लाडली बहना योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 मार्च से प्रारंभ की गई थी जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 रखी गई है। यदि आपने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो आप निर्धारित समय के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करा सकती है। इसके बाद मई 2023 से पात्रता सूची उपलब्ध कराई जाएंगी जिसके परिणाम स्वरूप महिलाओं के लिए 10 जून 2023 से बैंक खाते में पैसा मिलना प्रारंभ हो जाएगा। तो आप सभी महिलाएं जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का विवरण नीचे दी गई प्रक्रिया के आधार पर प्राप्त कर सकती हैं।
- ये भी पढ़े – सिर्फ इन किसानो के खाते में आएंगे 14वी क़िस्त के 4000 रुपए, यहाँ से स्टेटस चेक करें
- ये भी पढ़े – जन धन खाता वालो की बल्ले-बल्ले, सरकार दे रही 10,000 रुपए, यहाँ से स्टेटस चेक करें
लेख विवरण | लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन |
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मध्य प्रदेश |
श्रेणी | योजना |
कब प्रारंभ हुई | 25 मार्च 2023 |
किसके द्वारा शुरू | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं |
सहायता राशि | 1000 रुपए हर महीने |
रजिस्ट्रेशन तिथि | 25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in |
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता
- लाडली बहना योजना में केवल मध्यप्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला विवाहित होने पर ही इस योजना से नामांकन करा पाएगी।
- किसी भी सरकारी पद, नौकरी, निर्वाचित सदस्य, सांसद, विधायक और सरपंच इत्यादि परिवारों के सदस्य इस योजना के तहत अपात्र माने जाएंगे |
- इस योजना में विकलांग और विधवा महिलाएं, ऑनलाइन आवेदन करते हुए यह लाभ ले सकती हैं।
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
लाडली बहना योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सर्वप्रथम ऑफलाइन कागज पर की जाती है, जिसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण होता है। यदि आप रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्त तिथियों की जानकारी चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए बिंदुओं में चेक कर सकते हैं-
- एमपी लाडली बहना योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तिथि – 25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक
- पात्रता सूची जारी होने की तिथि – 1 मई 2023
- आपत्ति दर्ज तिथि – 1 मई से 15 मई 2023
- आपत्ति निराकरण तिथि – 16 मई से 30 मई 2023
- राशि स्थानांतरण तिथि – 10 जून से प्रारंभ
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु आप सभी के लिए नीचे दिए गए निर्धारित दस्तावेजों का उपयोग करना होगा। इस प्रकार से आप आवेदन प्रक्रिया को आसानी से संपन्न कर सकते हैं-
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- समग्र आईडी
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो इत्यादि
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे पूरा करें?
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की ऑफिशियल लिंक पर जाना होगा।
- यहां पर नया लॉगइन पेज खुलेगा जहां पर आप आवेदन प्रक्रिया अथवा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने हेतु आगे बढ़े।
- लॉगइन पेज में परिवार आईडी अथवा सदस्य समग्र आईडी दर्ज करते हुए सबमिट करें।
- परिवार का विवरण खुल जाएगा, अब आप उस महिला का चयन करते हुए आवेदन अथवा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
- समग्र से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे जमा करते हुए आप आगे बढ़े।
- यहां पर नया पेज उपलब्ध होगा, जिसमें आपके लिए सभी नियम और शर्तों का पालन करते हुए हस्ताक्षर करने होंगे।
- महिला के लिए अपने फोटो भी इस आवेदन के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जमा करनी होगी, इसके उपरांत आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
- अब आप इस योजना के तहत पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकेंगी।
लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन कब किया जाएगा?
लाडली बहना योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक चल रही है।
लाडली बहना योजना किस राज्य द्वारा चलाई जा रही है?
लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है।
लाडली बहना योजना में आवेदन प्रक्रिया कौन पूरी कर सकते हैं?
लाडली बहना योजना की आवेदन प्रक्रिया सभी मध्य प्रदेश राज्य की गरीब महिलाएं पूरी कर सकती हैं।