Ladli Behna Yojana List: लाडली बहना योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2023 से प्रारंभ कर दी गई जिसके तहत मध्य प्रदेश की लाखों महिलाएं आवेदन कर चुके हैं तथा उनका आवेदन पूर्ण रूप से सफल हो गया है। जिन महिलाओं का लाडली बहना योजना के तहत आवेदन सफल हुआ है उनके लिए जल्द ही मासिक रूप से सहायता राशि प्रदान करवाना प्रारंभ किया जाना है। जिन महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की जाएगी उनकी लाभार्थी सूची को ऑनलाइन माध्यम से लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करवा दिया जाएगा जिसके तहत सभी महिलाएं अपने लाभ के विवरण की जांच कर सकेंगी।
Ladli Behna Yojana List
लाडली बहना योजना राज्य स्तरीय योजना है जिसके तहत केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाभ प्रदान करवाया जाना है जिससे महिलाएं अपने मासिक खर्च को आसानी पूर्वक उठा सके तथा उनके लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। लाडली बहना योजना ई लाभार्थी सूची को ऑनलाइन माध्यम से जारी करवाया जाएगा जिसे चेक करने के लिए महिलाओं को समग्र आईडी नंबर आधार कार्ड नंबर इत्यादि को दर्ज करना होगा जिसके पश्चात ही लिस्ट का विवरण जिला बार प्रदर्शित करवाया जाएगा।
- ये भी पढ़े – Berojgari Bhatta Yojana 2023: बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, यहाँ से फॉर्म भरें
- ये भी पढ़े – किसानो की बल्ले-बल्ले [pmkisan.gov.in] इस दिन आ जायेंगे 14वी क़िस्त के पैसे
लेख विवरण | लाडली बहना योजना लिस्ट |
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मध्य प्रदेश |
योजना की शुरुआत | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं |
वर्तमान स्थिति | नवीनतम सूची जारी |
हेल्पडेस्क नंबर | 0755-2700800 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
लाडली बहना योजना लिस्ट चेक करने हेतु आवश्यक दस्तावेज
- समग्र आईडी
- आधार नंबर
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
लाडली बहना योजना के लिए केवाईसी महत्वपूर्ण
जिन महिलाओं ने लाडली बहना योजना के तहत केवाईसी प्रक्रिया को पूर्ण करवा लिया है केवल उन्हीं महिलाओं के फॉर्म सफल किए जाएंगे तथा उन्हीं महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में उपलब्ध हो सकेगा। केवाईसी प्रक्रिया के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में तथा शहरी क्षेत्रों के वार्डों में कैंप लगवाए जा रहे हैं जिसके तहत सभी महिलाएं निशुल्क रूप से ईकेवाई की प्रक्रिया तथा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूर्ण करवा सकते हैं तथा सहायता राशि के लिए दावेदार हो सकती हैं।
लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन डिटेल
लाडली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 मार्च 2023 से प्रारंभ करवा दी गई है जिसके तहत केवल शनिवार तथा रविवार के दिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद रहेगी बाकी अन्य दिनों में लाडली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहेगी। लाडली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए महिला के मुख्य दस्तावेज जैसे बैंक का खाता समग्र आईडी आधार कार्ड इत्यादि की आवश्यकता होगी तथा महिला के पास ओटीपी प्राप्त करने हेतु स्वयं का मोबाइल भी होना आवश्यक है। लाडली बहना योजना की केवाईसी अपडेट होने के 24 घंटे पश्चात आप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते हैं।
लाडली बहना योजना लिस्ट डिटेल
लाडली बहना योजना के तहत जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन पूर्ण रूप से सफल हो चुका है उनके खातों में जून माह के प्रारंभिक सप्ताह से सहायता राशि प्रदान करवाई जा सकती है जो सीधे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करवाई जाएगी। जिन महिलाओं के खातों में लाडली बहना योजना की सहायता राशि प्रधान करवाई जाएगी उनके नाम लाभार्थी सूची में दर्ज करवाए जाएंगे जो ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं के लिए देखने को मिलेंगे। लाडली बहना योजना की लिस्ट को चेक करने हेतु नीचे कुछ महत्वपूर्ण चरण उपलब्ध करवाए गए हैं जिसके तहत महिलाएं आसानी पूर्वक लाडली बहना योजना की लिस्ट को चेक कर सकती हैं।
लाडली बहना योजना लिस्ट चेक कैसे करें?
- लाडली बहना योजना लिस्ट चेक करने हेतु सर्वप्रथम इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको लाडली बहना योजना लिस्ट 2023 की लिंक का विकल्प देखने को मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा।
- विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें महिला की निर्धारित आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने कैप्चा कोड का ऑप्शन आएगा उसको दर्ज करना होगा।
- कैप्चा कोड को दर्ज करने के पश्चात सम्मिट के बटन का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
- तत्पश्चात आपके सामने लाडली बहना योजना की लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकती हैं।
लाडली बहना योजना के लिए कितना बजट तैयार किया गया है?
लाडली बहना योजना के लिए 60000 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है।
लाडली बहना योजना की घोषणा कब करवाई गई है?
लाडली योजना योजना की घोषणा 5 मार्च 2023 को मध्यप्रदेश में करवाई गई है।
लाडली बहना योजना के तहत सहायता राशि कब से प्रदान करवाई जानी है?
लाडली बहना योजना के तहत सहायता राशि जून माह के प्रारंभिक सप्ताह से प्रदान करवाई जा सकती है।
Hariom
Anitakumare