Kisan Kalyan Yojana: केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए एवं उनकी स्थिति में सुधार करने के लिए समय-समय पर नई-नई योजनाओं का संचालन किया जाता है, उसी प्रकार से वर्ष 2020 में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का शुभारंभ किया गया था इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना था।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पहले ही किसानों की आर्थिक सहायता करने के लिए एक बड़ा ही लाभकारी योजना का संचालन किया जा रहा था उस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इस योजना के तहत ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का शुभारंभ किया गया है। किसान कल्याण योजना का लाभ प्राप्त सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य के किसान ही कर सकते हैं इसलिए जो सभी किसान किसान कल्याण योजना के तहत इच्छुक हैं और इसका आवेदन करना चाहते हैं वह सभी हमारे इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़ें।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Kya hai?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का शुभारंभ मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया है। इस योजना का शुभारंभ 26 सितंबर 2020 को 5.70 लाख किसानों के बैंक खाते में ₹2000 की राशि ट्रांसफर करके किया गया है। जैसा कि हमने ऊपर बताया है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से जोड़ दिया गया है |
पीएम किसान योजना के माध्यम से प्रत्येक किसानों के खाते में सालाना ₹6000 की राशि भेजी जाती है उसी प्रकार से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जुड़े सभी किसानों के बैंक खाते में सालाना ₹4000 की राशि भेजी जाएगी। यह योजना मुख्य रूप से राज्य स्तर पर चलाई जा रही है इसलिए इस योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी किसान ही प्राप्त कर सकते हैं इस योजना के तहत पंजीकृत सभी किसानों के खाते में सालाना ₹10000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
किसान कल्याण योजना – अवलोकन
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना |
किसके द्वारा शुरुआत की गयी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा |
योजना की शुरुआत | 26 सितम्बर 2020 |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
लाभार्थी किसानों की संख्या | 77 लाख |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक सहायता पहुँचाना |
राशि | 4000 रूपये |
राज्य | मध्य प्रदेश |
श्रेणी | सरकारी योजना |
आवेदन मोड़ | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का मुख्य उद्देश्य
किसानों की आर्थिक सहायता करने के लिए एवं उनकी आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है उसी प्रकार से मध्यप्रदेश राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए एवं निम्न वर्गीय व मध्यमवर्गीय किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का प्रारंभ किया गया है।
PM Fasal Bima Yojana: पीएम फसल बिमा योजना के लिए यहाँ से आवेदन करें
PM Kisan Tractor Yojana: सभी किसान 50% सब्सिडी के साथ खरीद सकते है नया ट्रेक्टर
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में निरंतर वृद्धि करना निर्धारित किया गया है इस योजना के माध्यम से सभी किसानों के खाते में प्रत्येक वर्ष ₹4000 की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। किसान कल्याण योजना के द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि की सहायता से किसानों को काफी सहायता मिलने वाली है।
किसान कल्याण योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
किसान कल्याण योजना के तहत आवेदन करने वाले सभी इच्छुक किसानों के पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है तत्पश्चात ही आप सभी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं:-
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता नंबर
- जमीनी संबंधी दस्तावेज खसरा नंबर
- किसान क्रेडिट कार्ड
- किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मुख्य लाभ
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत पात्र सभी किसानों को नीचे दिए गए कई निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जा रहे हैं इसलिए आप सभी किसान कल्याण योजना से जुड़े सभी लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:-
- इस योजना के तहत पंजीकृत सभी किसानों को प्रत्येक वर्ष ₹4000 की राशि प्रदान की जाएगी।
- ₹4000 की राशि सभी किसानों को प्रत्येक वर्ष 2 किस्तों के रूप में प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के सभी किसानों को कवर किया जाएगा और साथ ही उन को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- किसान कल्याण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी किसान को कोई सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आपके पटवारी से संपर्क करना होगा।
- इस स्कीम के माध्यम से प्रदान की जाने वाली राशि सीधे आपके बैंक खाते में भुगतान की जाएगी, इसलिए आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक अवश्य करवाएं।
- मध्य प्रदेश निम्न वर्ग के किसानों को जहां ₹6000 की राशि मिलती थी अब वह राशि उनकी ₹10000 होने वाली है।
किसान कल्याण योजना संपर्क विवरण
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हेल्पलाइन नंबर :- 0755 2708242
राजस्व विभाग, मध्य प्रदेश,
वल्लभ भवन – 2, मंत्रालय,
अरेरा हिल्स, भोपाल,
मध्य प्रदेश, 462011.
एमपी किसान कल्याण योजना के तहत पात्रता मानदंड
किसान कल्याण योजना का लाभ कुछ चयनित उम्मीदवारों को ही प्रदान किया जा रहा है नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को निर्धारित करने वाले सभी के साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं:-
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का आवेदन करने वाला प्रत्येक किसान एमपी राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- किसान कल्याण योजना का आवेदन करने वाला प्रत्येक व्यक्ति कृषक होना चाहिए।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर किसान ही इस योजना का आवेदन कर सकते हैं।
- किसान कल्याण योजना का आवेदक सीमांत और छोटा किसान होना चाहिए।
- सभी आवेदकों के पास कृषि हेतु छोटी भूमि होनी चाहिए जिसमें वह खेती कर सके।
किसान कल्याण योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
- इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए सभी कृषकों को अपने जिले के पटवारी के लिए आवेदन करना होगा।
- जो सभी किसान भाई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं वह सभी इस योजना के लिए भी पात्र हैं।
- सभी किसानों का आवेदन मिलने के पश्चात प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल के तहत सभी किसानों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- वेरीफिकेशन संपूर्ण हो जाने के पश्चात पात्र सभी किसानों की पटवारी द्वारा सूची बनाई जाएगी।
- सूची में नामांकित किसानों की सूची स्वीकृत हो जाने के पश्चात मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि आना प्रारंभ हो जाएगी।
- किसानों द्वारा अगर पटवारी के माध्यम से ना करके किसी तहसील या फिर अन्य जगह से आवेदन किया हो तो वह आवेदन आपका निरस्त कर दिया जाएगा।
- आवेदन स्वीकृत या फिर आस्वीकृत की जानकारी सभी किसानों को मोबाइल नंबर के माध्यम से प्रदान कर दी जाएगी।
किसान कल्याण योजना के तहत पात्र किसानों को कौन-कौन से लाभ प्रदान किए जाते हैं ?
योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 4000/- रूपये प्रति वर्ष दिए जायेंगे।
किसान कल्याण योजना के तहत आधिकारिक वेबसाइट कौनसी निर्धारित की गई है ?
आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/
कल्याण योजना मुख्यमंत्री
कल्याण योजना मुख्यमंत्री पैसा चेक करना
मेरा कर्जा माफ नहीं हुआ है सर