CBSE Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा देशभर में सैकड़ों विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं जहां पर प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है यह बोर्ड परीक्षाएं कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों हेतु आयोजित की जाती है जिसमें लाखों विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होकर अच्छा प्रदर्शन करते हैं |
शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी गई जिसमें कक्षा दसवीं की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2023 से 21 मार्च 2023 तक किया जाने वाला है और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। वे सभी विद्यार्थी जो कि निम्न कक्षा में अध्ययन कर रहे हैं आप एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं जिसकी जानकारी आज आर्टिकल के माध्यम से आपको प्राप्त होगी |
CBSE Admit Card 2023
सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 का इंतजार कर रहे सभी कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर निगरानी रखनी होगी क्योंकि परीक्षा से 1 महीने पहले ही एडमिट कार्ड जारी किया जाता है जो समय निकट आ चुका है अब आप सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, अभिभावक का नाम, आवेदन क्रमांक, जन्म तिथि, और सुरक्षा कोड की जानकारी जमा करते हुए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं !
परीक्षा का नाम | सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 |
द्वारा आयोजित | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
सत्र | 2022-23 |
सीबीएसई एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख | जनवरी 2023 का अंतिम सप्ताह |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथि | 15 फरवरी 2023 से |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (पेन पेपर मोड) |
सीबीएसई परीक्षा परिणाम दिनांक | अप्रैल – मई 2023 (अस्थायी) |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.cbse.gov.in/ |
सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जल्द ही रिलीज किया जाएगा। आप सभी विद्यार्थी जो की सीबीएसई की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में अध्ययन कर रहे हैं। आप आधिकारिक पोर्टल पर समय-समय पर निगरानी रख सकते हैं, जल्दी आपके लिए एडमिट कार्ड की जानकारी प्राप्त होगी और आप उसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि इत्यादि विवरण दर्ज करते हुए अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे |
सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 में दर्ज जानकारी
सीबीएसई एडमिट कार्ड में विद्यार्थियों की निम्न जानकारी अंकित होगी-
- छात्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- जन्मतिथि
- रोल नंबर
- स्कूल कोड
- कक्षा क्रमांक
- आवेदन क्रमांक
- अभिभावक का नाम
- पंजीकरण संख्या
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का समय
- पासपोर्ट साइज फोटो
सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने हेतु विद्यार्थी नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें जो कुछ इस प्रकार है-
- उम्मीदवार को सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
- होम पेज पर उपलब्ध विकल्पों में विद्यार्थी सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 विकल्प पर जाएं।
- नया लॉगइनपेज उपलब्ध हो जाएगा जिसमें आवेदन क्रमांक जन्मतिथि कक्षा क्रमांक और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- जानकारी जमा हो जाने के बाद विद्यार्थी सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 कक्षा अनुसार उपलब्ध हो जाएगा। अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड 2023 परीक्षा हेतु आवश्यक निर्देश
- सभी विद्यार्थी केंद्र पर सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड अवश्य ले जाएं।
- परीक्षा हॉल में प्रवेश प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड एवं अन्य जरूरी दस्तावेज प्रदर्शित करने होंगे।
- परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा से 30 मिनट पहले जाना होगा।
- परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को सभी परीक्षा निर्देशों का पालन करना होगा।
- परीक्षा केंद्र पर सभी विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड, टाइम टेबल, परीक्षा हेतु उपयोगी सामग्री इत्यादि अवश्य ले जाएं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट है – https://www.cbse.gov.in/
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं कब प्रारंभ होगी?
सीबीएसई बोर्ड 2023 की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से प्रारंभ होगी |
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का आयोजन किस स्तर पर किया जाता है?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में किया जाता है |